यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

मसूर की दाल

 *● मसूर की दाल ●*

● मसूर का प्रयोग दाल के रूप में प्रायः समस्त भारतवर्ष में किया जाता है, इससे सभी अच्छी तरह परिचित हैं।

● समस्त भारत में मुख्यतः शीत जलवायु वाले क्षेत्रों में, उष्णकटिबंधीय एवं शीतोष्णकटिबन्धीय 1800 मीटर ऊंचाई तक इसकी खेती की जाती है।

● यह 15-75 सेमी ऊँचा, सीधा, मृदु-रोमिल, शाकीय पौधा होता है।

● इसके पुष्प छोटे, श्वेत, बैंगनी अथवा गुलाबी वर्ण के होते हैं।

● इसकी फली चिकनी, कृष्ण वर्ण की, 6-9 मिलीमीटर लम्बी, अग्र भाग पर नुकीली तथा हरे रंग की होती है।

● प्रत्येक फली में 2 गोल एवं चिकने, 4mm व्यास के, चपटे तथा हलके गुलाबी से रक्ताभ वर्ण के बीज होते हैं। इन बीजों की दाल बनाकर खायी जाती है।

● इसका पुष्पकाल दिसंबर से जनवरी तथा फलकाल मार्च से अप्रैल तक होता है।

● इसके बीज में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, एल्युमीनियम, कॉपर, जिंक, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट एवं विटामिन-डी आदि तत्व पाये जाते हैं।


*मसूर की दाल के औषधीय गुण*

(1)- मसूर की दाल को जलाकर, उसकी भस्म बना लें, इस भस्म को दांतों पर रगड़ने से दाँतो के सभी रोग दूर होते हैं।


(2)- मसूर के आटे में घी तथा दूध मिलाकर, सात दिन तक चेहरे पर लेप करने से झाइयां खत्म होती हैं।


(3)- मसूर के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से गले की सूजन तथा दर्द में लाभ होता है।


(4)- मसूर की दाल का सूप बनाकर पीने से आँतों से सम्बंधित रोगों में लाभ होता है।


(5)- मसूर की भस्म बनाकर, भस्म में भैंस का दूध मिलाकर प्रातः सांय घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।


(6)- मसूर दाल के सेवन से रक्त की वृद्धि होती है तथा दौर्बल्य का शमन होता है।


(7)- मसूर की दाल खाने से पाचनक्रिया ठीक होकर पेट के सारे  रोग दूर हो जाते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें