यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

संज्ञा की परिभाषा

 

संज्ञा की परिभाषा (sangya definition in hindi)

किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को ही संज्ञा कहते हैं। जैसे – मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास(भाव), किताब, टेबल(वस्तु) आदि।

संज्ञा के भेद (sangya ke bhed in hindi)

संज्ञा के पांच भेद होते हैं:

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. भाववाचक संज्ञा
  3. जातिवाचक संज्ञा
  4. द्रव्यवाचक संज्ञा
  5. समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा (vyakti vachak sangya in hindi)

जो शब्द केवल एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं उन शब्दों को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भारत, चीन (स्थान), किताब, साइकिल (वस्तु), सुरेश,रमेश,महात्मा गाँधी (व्यक्ति) आदि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण (vyakti vachak sangya in hindi examples)

  • रमेश बाहर खेल रहा है।
  • महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते हैं।
  • मैं भारत में रहता हूँ।
  • महाभारत एक महान ग्रन्थ है।
  • अमिताभ बच्चन कलाकार हैं।
  • अंग्रेजी दुनिया में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में रमेशमहेंद्र सिंह धोनीभारतमहाभारत, व अमिताभ बच्चन संज्ञा शब्द कहलायेंगे क्योंकि ये शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं।


2. जातिवाचक संज्ञा (jati vachak sangya in hindi)

जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- मोबाइल, टीवी (वस्तु), गाँव, स्कूल (स्थान), आदमी, जानवर (प्राणी) आदि।

जातिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण (jati vachak sangya examples in hindi)

  • स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं।
  • बिल्ली चूहे खाती है।
  • पेड़ों पर पक्षी बैठे हैं
  • हिरन का शेर शिकार करते हैं।
  • सड़क पर गाड़ियां चलती हैं।
  • सभी प्रजातियों में से मनुष्य सबसे बुद्धिमान हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में बच्चेचूहेपक्षी,हिरन, गाड़ियां एवं प्रजाति आदि जातिवाचक संज्ञा शब्द कहलायेंगे क्योंकि ये किसी विशेष बच्चे या पक्षी का बोध न कराकर सभी बच्चो व पक्षियों का बोध करा रहे हैं।


3. भाववाचक संज्ञा (bhav vachak sangya in hindi)

जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास आदि।

भाववाचक संज्ञा के उदाहरण (bhav vachak sangya examples in hindi)

  • ज्यादा दोड़ने से मुझे थकान हो जाती है।
  • लगातार परिश्रम करने से सफलता मिलेगी।
  • तुम्हारी  आवाज़ में बहुत मिठास है।
  • मुझे तुम्हारी आँखों में क्रोध नज़र आता है।
  • लोहा एक कठोर पदार्थ है।

 दिए गए वाक्यों में थकान से थकने का भाव व सफलता से सफल होने का भाव, मिठास से मीठे होने का एवं क्रोध से क्रोधित होने का भाव व्यक्त हो रहा है इसलिए ये भाववाचक संज्ञा शब्द हैं।

4. द्रव्यवाचक संज्ञा (drvya vachak sangya in hindi)

जो शब्द किसी धातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं।  जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण (drvya vachak sangya examples in hindi)

  • मेरे पास सोने के आभूषण हैं।
  • एक किलो तेल लेकर आओ।
  • मुझे दाल पसंद है।
  • मुझे चांदी के आभूषण बहुत पसंद हैं।
  • लोहा एक कठोर  है।
  • दूध पीने से ताकत बढ़ती है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में सोनेतेल और दाल शब्दों से किसी द्रव्य का बोध हो रहा है इसलिए ये द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं।

5. समुदायवाचक संज्ञा (samuday vachak sangya in hindi)

जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भीड़, पुस्तकालय, झुंड, सेना आदि।

समुदायवाचक संज्ञा के उदाहरण (samuday vachak sangya examples in hindi)

  • भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है।
  • कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।
  • मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।
  • हाथी हमेशा झुण्ड में सफर करते हैं।
  • कालेधन पर शुरू होते ही सभा में सन्नाटा छा गया।

ऊपर दिए गए वाक्यों में सेनाभीड़ व परिवार एक समूह का बोध करा रहे हैं इसलिए ये समुदायवाचक संज्ञा कहलायेंगे।


संज्ञा से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

कुछ महत्व पूर्ण प्रश्न

                                                              कुछ महत्व पूर्ण प्रश्न

                                                              


1  भारत में देव भाषा किसे कहा जाता है ?


उत्तर- संस्कृत को

2 सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?

उत्तर- ऋग्वेद

3  संस्कृत व्याकरण में वाच्य कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- तीन

4  लोट् लकार किस काल का बोधक है?

उत्तर- भविष्यत काल का

5  एच् प्रत्याहार के अंतर्गत कौन से वर्ण आते हैं?

उत्तर- ए ,ओ,ऐ,औ

6  आठ अध्यायों के शास्त्रों को क्या कहते हैं?

उत्तर- अष्टाध्याई

7  संक्षिप्त नियमों को क्या कहते हैं?

उत्तर- सूत्र

8  अष्टाध्याई की रचना किसने की थी?

उत्तर- महर्षि पाणिनि ने

9  महाभाष्य की रचना किसने की?

उत्तर- महर्षि पतंजलि ने (योग शास्त्र की रचना करने वाले पतंजलि मनुष्य अलग है)

10  माहेश्वर सूत्र की रचना किसने की?

उत्तर- पाणिनि ने

11  माहेश्वर सूत्र कितने हैं?

उत्तर- 14

12  प्रत्याहारो ओं की कुल संख्या कितनी है?

उत्तर- 44

13 “व”  का उच्चारण स्थान क्या है?

उत्तर- दंतोष्ठ

14 “ज”  का उच्चारण स्थान क्या है?

उत्तर- तालु

15 इक् प्रत्याहार के अंतर्गत कौन से वर्ण आते हैं?

उत्तर- इ,उ, ऋ,ल्र

16 किस प्रत्याहार में सभी व्यंजन आते हैं?

उत्तर- हल

17  संधि का क्या अर्थ है?

उत्तर-  जोड् या मिलान

18  किस प्रत्याहार में सभी स्वर आते हैं?

उत्तर- अच्

19  विद्यालय: में कौनसी संधि है?

उत्तर- दीर्घ संधि

20  पवन:  में कौन सी संधि है?

उत्तर- अयादि संधि

21  दो या दो से अधिक पदों का संक्षिप्त करण क्या कहलाता है?

उत्तर- समास

22  राम:पठति ।  वाक्य में ” राम:”  क्या है?

उत्तर- कर्ता

23 वर्तमान काल का संस्कृत में क्या कहते हैं?

उत्तर– लट्  लकार

24  मधु शब्द के अंत में “उ”  होने के कारण इसको क्या कहेंगे?

उत्तर- उकारान्त

25 किस समास में पहला पद अव्यय होता है?

उत्तर- अव्ययीभाव समास

भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान , अध्याय 3

                                                 भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान 

                                                                                   अध्याय 3,


Question: प्रशासनिक अव्यवस्था के आधार पर डलहौजी ने कौन-सा राज्य ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाया था

Answer: अवध

Question: भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव कब पड़ी
Answer: 1835 ई.

Question: भारत में डाक टिकट किसने आरंभ किए
Answer: लॉर्ड डलहौजी

Question: अवध के स्वायत्त राज्य की संस्थापक कौन था
Answer: सादत खाँ ‘बुरहान-उन-मुल्क’

Question: ‘सुरक्षा प्रकोष्ठ नीति’ किससे संबंधित है
Answer/: वॉरेन हेस्टिंग्स

Question: किस भारतीय कोरॉबर्ट क्लाइव ने बिहार की दीवान बनाया
Answer: राजा शिताबराय

Question: महाराणा रणजीत सिंह के उत्तराधिकारी कौन थे
Answer: खड़क सिंह

Question: ‘स्थायी बंदोबस्त’ का सिद्धांत किसने दिया
Answer: लॉर्ड कॉर्नवालिस

Question: ‘सहायक संधि’ प्रणाली के जनक कौन थे
Answer: लॉर्ड वेलेजली

Question: महारानी विक्टोरिया का घोषणा-पत्र किसने पढ़कर सुनाया
Answer: लॉर्ड कैनिंग

Question: रण्जीत सिंह किस मिसल से संबंधित थे
Answer: सुकरचकिया

Question: किसने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से मुंगेर स्थापित की
Answer: मीर कासिम

Question: बक्सर के युद्ध (1764 ई.) के समय दिल्ली का शासक कौन था
Answer: शाहआलम II

Question: टीपू सुल्तान की मृत्यु कब हुई
Answer: 1799 ई.

Question: डिंडीगुल क्या है
Answer: तमिलनाडु के एक शहर का नाम

Question: किसके समय में कलकत्ता उच्च न्यायालय की स्थापना की गई
Answer: वॉरेन हेस्टिंग्स

Question: ब्रिटिश भारतीय राज्य क्षेत्र के विस्तार का अंत किसके समय में हुआ
Answer: डफरिन के समय

Question: ठगों का दमन किसने किया
Answer: कर्नल स्लीमेन

Question: किसने ग्रामीण जाटों को एक सैनिक शक्ति के रूप में संगठित किया
Answer: चूरामन (चूड़ामणि)

Question: किस जाट राजा को ‘जाटों का अफलातून एवं आदरणीय व विद्धान व्यक्ति’ कहा जाता है
Answer: सूरजमल

Question: ‘लौहगढ़’ नामक किला किसने बनवाया
Answer: बंदा बहादुर

Question: किस मुगल बादशाह के आदेश पर बंदा बहादुर की हत्या की गई
Answer: फर्रुखसियर

Question: पंजाब में सिख राज्य के संस्थापक कौन थे
Answer: रणजीत सिंह

Question: रणजीत सिंह ने किस स्थान पर अधिकार करने के बाद ‘महाराजा’ की उपाधि धारण की
Answer: लाहौर

Question: रणजीत सिंह व अंग्रेजों के बीच कौन-सी संधि हुई
Answer: अमृतसर की संधि

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

आयुर्वेदिक नुस्खे

 

                               आयुर्वेदिक नुक्से

बीमार पड़ने के पहले , ये काम केवल आयुर्वेद ही कर सकता है।


1--केंसर होने का भय लगता हो तो रोज़ाना कढ़ीपत्ते का रस पीते रहें,,, 

2-- हार्टअटेक का भय लगता हो तो रोज़ना अर्जुनासव या अर्जुनारिष्ट पीते रहिए,, 

3-- बबासीर होने की सम्भावना लगती हो तो पथरचटे के हरे पत्ते रोजाना सबेरे चबा कर खाएँ,,,,

4-- किडनी फेल होने का डर हो तो हरे धनिये का रस प्रात: खाली  पेट पिएँ,,, 

5-- पित्त की शिकायत का भय हो तो रोज़ाना सुबह शाम आंवले का रस पिएँ,,, 

6-- सर्दी - जुकाम की सम्भावना हो तो नियमित कुछ दिन गुनगुने पानी में थोड़ा सा हल्दी चूर्ण डालकर पिएँ,,,, 

7-- गंजा होने का भय हो तो बड़ की जटाएँ कुचल कर नारियल के तेल में उबाल कर छान कर,रोज़ाना स्नान के पहले उस तेल की मालिश करें,,, 

8-- दाँत गिरने से बचाने हों तो फ्रिज और कूलर का पानी पीना बंद कर दें,,,,

9-- डायबिटीज से बचाव के लिए तनावमुक्त रहें, व्यायाम करें, रात को जल्दी सो जाएँ, चीनी नहीं खाएँ , गुड़ खाएँ,,, 

10--किसी चिन्ता या डर के कारण नींद नहीं आती हो तो रोज़ाना भोजन के दो घन्टे पूर्व 20 या 25 मि. ली. अश्वगन्धारिष्ट ,200 मि. ली. पानी में मिला कर पिएँ,,,, 

           

किसी बीमारी का भय नहीं हो तो भी -- 15 मिनिट अनुलोम - विलोम,  15 मिनिट कपालभाती, 12 बार सूर्य नमस्कार करें,,,, 

          

              

बुधवार, 2 दिसंबर 2020

                                 3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति


1882 - नंदलालबोस - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार ।

1884 - राजेन्द्र प्रसाद - भारत के प्रथम राष्ट्रपति ।

1888 - रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।

1889 - खुदीराम बोस - स्‍वतंत्रता सेनानी ।

1903 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक ।

1913 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।

1937 - विनोद बिहारी वर्मा - भारतीय भाषाविद।

1957 - रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

1982 - मिताली राज - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला ।




*3 दिसंबर को हुए निधन


1979 - मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।

1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक ।

1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन ।

2011- देव आनंद - फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।

2016 -बेकल उत्साही का वास्तविक नाम शफ़ी खाँ लोदी था।वे एक कवि, लेखक और राजीनीतिज्ञ थे।




*3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

🔅 श्री कनकदास जयंती।

🔅 श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती ।

🔅 श्री खुदीराम बोस जयन्ती ।

🔅 लांस नायक अल्बर्ट एक्का ( लब्ध परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस ।

🔅 श्री देवानंद स्मृति दिवस ।

🔅 मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस  ।

🔅 भौपाल गैस त्रासदी दिवस ।

🔅 विश्व दिव्यांग दिवस  ।

🔅 राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस।

3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ अब तक

                                    3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1790 - लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1824 - अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।

1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी (कन्फर्म कर लें )।

1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।

1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

1967 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।

1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1975 - लाओस गणराज्य घोषित।

1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 - रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

1999 -  चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।

2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित ।

2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

2001 - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।

2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज। 

2004 - ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।

2004 - भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

2019 - संसद में दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 पारित।

2019 - भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने रोटावायरस वैक्सीन का नया संस्करण रोटावैक-5डी लॉन्च किया।

2019 - सूडान की फैक्ट्री में एलपीजी ब्‍लास्‍ट, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत और 130 से अधिक घायल हो गए।


 

शुक्रवार, 5 जून 2020

भारत ने दौड़ाया ड्रैगन घबराया

                  


भारत ने दौड़ाया ड्रैगन घबराया


आज विश्व ऐसी महामारी से जूझ रहा है कि जिसका इलाज बड़े-बड़े विकासशील देशों के पास नहीं है । लेकिन इन सबके बीच चीन के कदम भारत की सीमा की ओर बढ़ रहे हैं ।पिछले कुछ दिनों से लगातार चीनी सेना की आवाजाही सीमा पर देखी जा रही है जिसमें चीन की सेना भारत की सीमा की ओर लगातार अपने कदम बढ़ाते हुए 2 किलोमीटर तक आगे आ गई, भारतीय सेटेलाइट से ली गई फोटो से यह साफ हो गया कि चीन भारत की सीमा में दखल दे रहा है, तभी भारतीय सेना ने ड्रैगन सेना को जवाब देते हुए लद्दाख सीमा पर लड़ाकू विमानों को उड़ाने के साथ टैंक तथा एयरक्राफ्ट को तैनात किया जिससे चीनी सेना को अपने कदमों को पीछे खींचना पड़ा ।

                                                      Plain Truth: Indian Army Is Fully Prepared And Was NOT Caught ...

इसे देख लगता है कि चीन भारत के सैन्य बल तथा आधुनिक तकनीकी से लैस हत्यारों को देखकर डर रहा है यही वजह है कि उसने अपने ससेना को पीछे खींच लिया है तो वही ड्रैगन अब बातचीत के जरिए इस विवाद को सुलझाना चाहता है । इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के उच्च स्तरीय आर्मी अधिकारी आपस में बातचीत कर सकते हैं जिसमें युद्ध जैसी विभीषिका को टाला जा सके।

                                                                        
Indian Army to bring out 'Tour of Duty' for civilians ...


अगर भारत और चीन में युद्ध होता है तो चीन की हार पक्की है, इसके दो ही कारण हैं पहला कि भारत के रिश्ते अमेरिका के साथ मजबूत हैं तो दूसरी ओर भारत विश्व की सबसे मजबूत आर्मी वाला देश है उसके पास 266 रॉकेट लॉन्चर, 4062 फील्ड आर्टिलटी तथा 235 स्वचालित आर्टिलटी है जिसमें भारत चीन का मुकाबला आसानी से कर सकता है । चीन के पास रॉकेट लॉन्चर्स हैं जो ज्यादा हथियारों को लेकर उड़ नहीं सकते तो वहीं भारत के पास ऐसे रॉकेट लॉन्चर हैं जो आसानी से हथियारों को ले जा सकते हैं तथा आर्मी ले जाने में एक्सपर्ट है जिसे देख ड्रैगन को मजबूरन अपने कदमों को पीछे खींचना पड़ा । अगर युद्ध होता है तो ड्रैगन की हार पक्की है क्योंकि भारत ने हिंद महासागर तथा बंगाल की खाड़ी के साथ लद्दाख की सीमा पर भी अपनी सैनी चौकसी बढ़ा दी है तो वहीं टैंक रॉकेट लॉन्चर्स तथा एयरक्राफ्ट व लड़ाकू विमानों की भी तैनाती की है जिसने चीन के मास्टरस्टॉक को मात दे दी है। 

                                                Indian Army should be relieved from internal security in J&K. It ...

अब चीन इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है इसलिए दोनों देशो के  आर्मी के बड़े अधिकारी आपस में बात करेंगे ।